Trending

मोहन बागान सुपर जायंट्स से अनवर अली का करार

कोलकाता : इंडियन सुपर लीग की टीम मोहन बागान सुपर जायंट्स ने आगामी सत्र के लिए अपनी रक्षापंक्ति को मजबूत करने के लिए युवा प्लेयर अनवर अली से करार किया है। इस ट्वीट में पंजाब के 22 वर्ष के खिलाड़ी की अभी तक की यात्रा को वीडियो के जरिए दर्शाया गया है।

हाल ही में अनवर सैफ चैंपियनशिप जीतने वाली भारतीय टीम की रक्षापंक्ति के अहम सदस्य थे। आईएसएल की मौजूदा चैंपियन ने करार की शर्तों और समय की जानकारी दिये बिना ट्विटर पर लिखा, ‘‘वॉरियर (योद्धा) आ गया है। अनवर अली अब हमारी टीम का हिस्सा है। अनवर 2017 में अंडर-17 विश्व कप में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

उन्हें हालांकि इसके दो वर्ष के बाद एक दुर्लभ हृदय रोग का इलाज करना पड़ा था। इस बीमारी के कारण जोखिम को देखते हुए भारतीय फुटबॉल महासंघ ने उन पर प्रतिबंध लगा दिया था। अदालत की दखल के बाद उन्होंने 2021 में डूरंड कप के जरिए मैदान पर लौटे।

उन्होंने सुदेवा दिल्ली एफसी के लिए के डूरंड कप और आई-लीग क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन किया। आई लीग-क्वालीफायर में वह शीर्ष स्कोरर रहे, जिससे टीम आई-लीग के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही। क्लब से जारी बयान में अनवर ने बोला, ‘‘ कोलकाता में खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है, मैं बचपन से ही हमेशा यहां खेलना चाहता था।

उन्होंने बोला, ‘‘मोहन बागान भारत का सबसे पुराना क्लब है, जिसका समृद्ध इतिहास और विरासत है। मैं हरे और मरून रंग की जर्सी पहनने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। इस खबर के बाद मेरे पास मोहन बागान समर्थकों के संदेशों की बाढ़ आ गई है। यह मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ करने के लिए प्रेरित कर रहा है।