लीड्स टेस्ट : इंग्लैंड ने एशेज सीरीज में की वापसी, ऑस्ट्रेलिया की तीन विकेट से हार
लीड्स: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हेडिंग्ले में खेले गए एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट 3 विकेट से जीत लिया। मैच की चौथी पारी में बेन स्टोक्स की टीम के सामने 251 रनों का टारगेट था। आईपीएल 2023 में बुरी तरह फ्लॉप रहे हैरी ब्रूक एशेज में भी कोई बड़ा कमाल नहीं कर सके थे।
7वें विकेट के लिए वोक्स के साथ ब्रूक ने 49 रनों की पार्टनरशिप की। इस दौरान टेस्ट में उन्होंने अपने एक हजार रन भी पूरे किए। 93 गेंद पर ब्रूक के बल्ले से 9 चौकों से 75 रन बनाए।
मिचेल स्टार्क ने जब उन्हें आउट किया तो इंग्लैंड को 21 और रनों की जरूरत थी। क्रिस वोक्स और मार्क वुड ने टीम को टारगेट तक पहुंचाया। वोक्स ने 32 और वुड ने 16 रनों की नाबाद पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया ने नियमित अंतराल पर विकेट लिए, हैरी ब्रूक ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने 171 रनों पर इंग्लैंड के 6 विकेट गिर गए थे। ब्रूक ने क्रिस वोक्स के साथ मिलकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड एशेज सीरीज में बना हुआ है। पांच मैचों की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के पास अभी भी 2-1 की बढ़त है।
इंग्लैंड ने सुबह अपनी पारी बिना किसी नुकसान के 27 रन से आगे बढ़ाई। उसने अपने स्कोर में 15 रन जोड़े थे मिशेल स्टार्क ने बेन डकेट (23) को पगबाधा आउट किया। मोईन अली को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। यह ऑलराउंडर पहले भी यह भूमिका निभा चुका है, इस बार ब्रैंडन मैकुलम का यह दांव नहीं चला।
मोईन ने 15 गेंदों का सामना करके पांच रन बनाए, स्टार्क की 90 मील प्रति घंटे की रफ्तार से की गई गेंद का उनके पास कोई जवाब नहीं था जिसे उन्होंने अपने विकेटों पर खेल दिया।
जो रूट ने क्रीज पर कदम रखा, वह भी केवल 21 रन की पारी खेल सके। मिशेल मार्श ने दूसरे छोर को संभाले रखने वाले सलामी बल्लेबाज जॉक क्राउली (44) को विकेट के पीछे कैच कराकर इंग्लैंड को करारा झटका दिया।
रूट और ब्रूक ने चौथे विकेट के लिए 38 रन की पार्टनरशिप की। जब लग रहा था कि आस्ट्रेलिया के लिए यह साझेदारी खतरनाक हो सकती है तब रूट ने पैट कमिंस की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे दिया।
कप्तान बेन स्टोक्स ने 2019 में इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को 155 रन बनाकर एक विकेट से रोमांचक जीत दिलाई थी। इस पारी में उनका बल्ला भी नहीं चला। 13 रन बनाकर वह स्टार्क का शिकार बने। जॉनी बेयरस्टो (5) को भी स्टार्क ने आउट किया। मिचेल स्टार्क ने इंग्लैंड के 5 बल्लेबाजों को आउट किया।