लक्ष्य सेन ने जीता कनाडा ओपन का खिताब
कैलगरी: मौजूदा ऑल इंग्लैंड चैंपियन चीन के ली शी फेंग (विश्व नंबर 10) को सीधे गेम में राष्ट्रमंडल खेल के स्वर्ण पदक विजेता भारत के लक्ष्य सेन ने 21-18, 22-20 से मात देकर इस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। यह लक्ष्य का दूसरा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर 500 खिताब है क्योंकि उन्होंने इससे पहले जनवरी 2022 में इंडिया ओपन जीता था।
भारत की पीवी सिंधु अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाई और सेमीफाइनल में जापान की नंबर एक खिलाड़ी अकाने यामागुची से 14-21, 15-21 से हार गई। वर्तमान में विश्व में 19वें स्थान पर मौजूद लक्ष्य ने राउंड ऑफ 32 में वर्ल्ड रैंकिंग चार वाले थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न को सेमीफाइनल में, दुनिया के 11वें नंबर के शटलर जापान के केंटो निशिमोतो को को हराकर खिताब जीता।

लक्ष्य का मैच फाइनल में जिस शटलर से हुआ था, उसके खिलाफ उनका जीत का रिकॉर्ड 4-2 का है। यह एक वर्ष में उनका पहला बीडब्ल्यूएफ फाइनल भी था। रैंकिंग्स में छठे स्थान पर रह चुके सेन ने पिछला फाइनल पिछले साल अगस्त में कॉमनवेल्थ गेम्स में खेला था।