Trending
हैदराबाद एफसी से जुड़े विग्नेश दक्षिणमूर्ति
हैदराबाद : इंडियन सुपर लीग टीम हैदराबाद एफसी ने 2022-23 लीग शील्ड विजेता मुंबई सिटी एफसी से डिफेंडर विग्नेश दक्षिणमूर्ति को अपने साथ शामिल कर लिया है।
25 वर्षीय विग्नेश 2023-24 सत्र से पूर्व क्लब के साथ जुड़ने वाले पहले नए खिलाड़ी हैं। क्लब ने चार वर्ष के इस करार की जानकारी दी, हालांकि इसकी राशि का खुलासा नहीं हुआ। मैसूर के श्रीरामपुरा में जन्में विग्नेश ने अपने करियर की शुरुआत बेंगलुरू में ओजोन एफसी के साथ की लेकिन 2018 में मुंबई सिटी से जुड़ गए।

विग्नेश ने तब से मुंबई सिटी की तरफ से 50 से अधिक मैच खेले हैं। इस दौरान वह 2020-21 सत्र में आईएसएल शील्ड और ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहे। वह 2022 में एएफसी चैंपियन्स लीग में भी मुंबई के अभियान का हिस्सा रहे।