Trending

वनडे वर्ल्ड कप के लिए टिकटों की रकम घोषित


इस बार आईसीसी वर्ल्ड कप का आयोजन भारत में होगा। इस टूर्नामेंट का शेड्यूल का ऐलान हो चुका है। जिसकी शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। विश्व कप का पहला और अंतिम मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल का ऐलान होने के तुरंत बाद फैन्स लगातार टिकट सर्च कर रहे हैं।

ताकि आगे जाकर टिकट बुक करने में किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। क्रिकेट फैन्स को जल्द ही आईसीसी इसके बारे में जानकारी देगी।

आईसीसी हो सकता है कि अपनी आधिकारिक वेबसाइट cricketworldcup.com पर ऑनलाइन टिकट बेचे। भारत बनाम पाकिस्तान मैच के टिकटों की कीमत 1000 रुपये से 10,000 रुपये प्रति टिकट के बीच होगी। कीमतें आयोजन स्थल और मैच पर निर्भर करेंगी।

भारत-पाकिस्तान मैच के लिए टिकट की कीमतें अधिक हैं क्योंकि फैन्स मैच को पास से देखना पसंद करते हैं। इसके अलावा इस ब्लॉकबस्टर क्लैश को देखने के लिए कई हाई-प्रोफाइल हस्तियां भी मैच में आ सकती हैं। टूर्नामेंट में 10 जगहों पर 48 मैच खेले जाएंगे।

टिकटों की रकम

बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 1 मैच की टिकट दरें

सभी ऊपरी स्तरों के लिए 650 रुपये

डी एच ब्लॉक के लिए 1000 रुपये

बी सी के एल ब्लॉक के लिए 1500 रुपये

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान और बांग्लादेश पाकिस्तान मैचों के लिए

800 रुपये ऊपरी स्तर

1200 रुपये डीएच ब्लॉक

2000 रुपये सी के ब्लॉक

2200 रुपये बीएल ब्लॉक

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका और सेमीफाइनल मैचों के लिए

900 रुपये ऊपरी स्तर

1500 रुपये डीएच ब्लॉक

2500 रुपये सी के ब्लॉक

3000 रुपये बीएल ब्लॉक