ईडन गार्डन्स में वर्ल्ड कप मैचों के टिकटों की ये होगी कीमत
नई दिल्ली: 5 अक्टूबर से भारत में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत होगी। इसका फाइनल 19 नवंबर को होगा। टूर्नामेंट में कुल 48 मैच (नॉकआउट समेत) खेले जाएंगे, जो 10 स्टेडियम में होंगे। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 5 मैच होंगे, जिसमें एक सेमीफाइनल भी शामिल है।
बंगाल क्रिकेट संघ ने ईडन गार्डन्स पर होने वाले वर्ल्ड कप मैचों के टिकट के दाम की घोषणा कर दी है। दर्शकों को यहां मैच देखने के लिए कम से कम 650 रुपये खर्च करने होंगे। पाकिस्तान को कोलकाता में दो मैच खेलने हैं। पकिस्तान की इंग्लैंड और बांग्लादेश से भिड़ंत होनी है।
इन मैचों के टिकट का प्राइस 800 रुपये (अपर टीयर), 1200 रुपये (डी, एच ब्लॉक) और 2000 रुपये (सी, के ब्लॉक) और 2200 हजार रुपये (बी, एल ब्लॉक) है। बांग्लादेश और पहले क्वालीफायर के बीच यहां होने वाले मैच का टिकट 650 रुपये (अपर टीयर), 1000 रुपये (डी एवं एच ब्लॉक) और 1500 रुपये (बी, सी, के, एल ब्लॉक) में मिलेगा।

भारत को ईडन गार्डन्स में ग्रुप चरण का एक खेलना है, जिसमें उसकी टक्कर दक्षिण अफ्रीका से होगी। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका और सेमीफाइनल मैच के टिकट की कीमत समान है। इन दो मुकाबलों के लिए दर्शकों को 900 रुपये (अपर टीयर), 1500 रुपये (डी, एच ब्लॉक) और 2500 रुपये (सी, के ब्लॉक) और 3 हजार रुपये (बी, एल ब्लॉक) का टिकट लेना होगा।
वर्ल्ड कप राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें 10 टीमें भाग गी। सभी टीम एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेलेंगी। ऐसे में एक टीम को 9 मैच खेलने का मौका मिलेगा। मेजबान भारत अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को करेगा। भारत को पहला मैच ऑस्ट्रेलिया से होगा। टीम इंडिया 15 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से टकराएगी। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।