एशेज सीरीज : चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम में नहीं हुआ कोई बदलाव
मैनचेस्टर : ओल्ड ट्रैफर्ड में अगले हफ्ते से खेले जाने वाले चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टो पर भरोसा कायम रखते हुए टीम में बरकरार रखा है। इंग्लैंड ने लीड्स में हुए टेस्ट में जीत दर्ज करके पांच मैच की इस सीरीज को जीवंत रखा है। ऑस्ट्रेलिया हालांकि सीरीज में 2-1 से आगे है।

इंग्लैंड ने 14 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है जिसमें बेयरस्टो एकमात्र विकेटकीपर हैं। बेयरस्टो ने विकेट के पीछे खराब प्रदर्शन किया है और शुरुआती तीन मुकाबलों में उन्होंने आठ मौके गंवाए। वह बल्ले से भी प्रभावित नहीं कर सके। उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में 78 गेंद में 78 रन बनाए, इसके बाद सीरीज में अभी तक सिर्फ 63 रन जोड़ पाए।
बेयरस्टो के लचर प्रदर्शन के बाद बेन फोक्स की टीम में वापसी की मांग होने लगी, चयनकर्ताओं ने टीम में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया।
इंग्लैंड टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉउली, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, ओली रॉबिनसन, जो रूट, जोश टंग, क्रिस वोक्स और मार्क वुड