Trending

बोपन्ना व एबडेन की जोड़ी विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में


विंबलडन: भारत के रोहन बोपन्ना और आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने रीज स्टैल्डर और डेविड पेल की जोड़ी को मात देकर विंबलडन चैंपियनशिप के पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

बोपन्ना और एबडेन का अगला मैच नीदरलैंड के टालोन ग्रिक्सपुर और बार्ट स्टीवंस की जोड़ी से होगा। बोपन्ना-एबडेन की जोड़ी ने दो घंटे 19 मिनट तक चले प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में अमेरिका के स्टैल्डर और नीदरलैंड के पेल की जोड़ी को 7-5, 4-6, 7-6 (10-5) से हराया।