Trending

भारतीय टीम में वापसी कर सकता है ये चोटिल बल्लेबाज


नई दिल्ली : भारतीय टीम के ऐसे बल्लेबाज ने वापसी के संकेत दिए हैं, जो काफी टाइम से टीम से बाहर चल रहा है। चोट की वजह से उस बल्लेबाज ने मार्च के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला है। इस समय श्रेयस अय्यर बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी यानी एनसीए में हैं, जहां वे रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

श्रेयस अय्यर को बैक इंजरी थी, जिसकी सर्जरी लंदन में हुई थी। इसके बाद से ही वे एनसीए में हैं और शायद पहली बार वे नेट्स में नजर आए। इससे साफ लगता है कि वे आने वाले कुछ समय में टीम में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, वे कितने फिट हैं, ये अभी सामने नहीं आया है।

सर्जरी के बाद उसने पहली बार नेट्स में कदम रखे। ये बल्लेबाज कोई और नहीं, बल्कि श्रेयस अय्यर हैं, जो चोट के बाद लौट सकते हैं। टीम इंडिया के नजरिए से अच्छी बात यह है कि वे एशिया कप 2023 से पहले फिट हो सकते हैं और घरेलू क्रिकेट खेलकर टीम में लौट सकते हैं।

श्रेयस अय्यर चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेल सके थे और इसके बाद वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए थे। आईपीएल 2023 के दौरान उनकी सर्जरी करानी पड़ी और रिहैब के प्रोसेस में हैं, जहां उनको थोड़ा समय और लगेगा।

श्रेयस जब टीम से बाहर हुए थे तो वे तीनों फॉर्मेट खेल रहे थे, अब वापसी करते हैं तो क्या तीनों फॉर्मेट में उनको अवसर मिलेगा, ये सोचनी वाली बात होगी। श्रेयस को करियर के अहम पड़ाव पर दूसरी बार चोट लगी है। वे आईपीएल 2021 से पहले भी चोटिल हो गए थे। उस समय भी वे कई सीरीज में नहीं खेल सके थे, जबकि उस समय उनकी फॉर्म दमदार थी।