एशियाई खेल : कुश्ती ट्रायल की तारीखों का ऐलान
एशियाई खेल के लिए कुश्ती के ट्रायल की तारीखों की घोषणा एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने कर दी है, जिसमें इसकी तारीख 22 और 23 जुलाई को तय हुई है. हालांकि स्थान तय नहीं किए गए हैं.
तदर्थ समिति के प्रमुख भूपेंदर सिंह बाजवा ने बताया, ‘हमने 22 और 23 जुलाई को इंदिरा गांधी स्टेडियम के केदार जाधव हॉल में ट्रायल आयोजित करने का फैसला किया है. पहले हम ग्रीको रोमन और महिला पहलवानों को आमंत्रित करेंगे और पुरुष फ्री स्टाइल पहलवानों को आमंत्रित करेंगे.

हम चाहते हैं कि एशियाई खेल के ट्रायल में हमारे अंडर-20 पहलवान भी चुनौती पेश करें. वे 21 जुलाई को भारत लौटेंगे और इसलिए हम उन्हें भी दावा पेश करने का अवसर देना चाहते है. बता दें कि आईओए के अनुरोध के बाद 22 जुलाई से आगे विस्तार की मांग को ओसीए ने खारिज किया था.
तदर्थ पैनल ने नई दिल्ली में हुई मीटिंग में फैसला लिया कि पुरुषों के ग्रीको रोमन और महिलाओं के ट्रायल 22 जुलाई को आयोजित होंगे और फ्री स्टाइल टीम चुनने के लिए अगले दिन चयन होगा.