आईसीसी अब महिला क्रिकेटर्स को पुरुष क्रिकेटर के समान देगी पुरस्कार राशि
नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड ने नई पॉलिसी लागू करते हुए आईसीसी इवेंट की पुरस्कार राशि को लेकर महिला और पुरुष के बीच के भेदभाव को खत्म किया है। आईसीसी ने बोला कि, अब से ग्लोबल इवेंट में महिला और पुरुष को बराबर पुरस्कार राशि मिलेगी। इसकी जानकारी बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दी है।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बड़ा ऐलान करते हुए बोला है कि अब से सभी आईसीसी आयोजनों में पुरस्कार राशि पुरुषों और महिलाओं के लिए समान होगी। जय शाह ने ट्वीट में लिखा, ”मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि लैंगिक समानता और समावेशिता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है।

सभी आईसीसी आयोजनों में पुरस्कार राशि पुरुषों और महिलाओं के लिए समान होगी। हम साथ मिलकर बढ़ते हैं। मैं इस महत्वपूर्ण प्रयास को हासिल करने में मदद करने के लिए साथी बोर्ड सदस्यों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। आइए ऐसे भविष्य की दिशा में काम करें जहां क्रिकेट दुनिया भर में फलता-फूलता रहे।