नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी ने विनेश फोगाट को जारी किया नोटिस
नई दिल्ली : राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी ने ‘ठिकाने’ में विफलता के लिए पहलवान विनेश फोगाट को नोटिस जारी किया है। विनेश बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज़ 2023 में प्रतिस्पर्धी कुश्ती में वापसी करेंगी। हंगरी का यह कार्यक्रम 16 जुलाई को खत्म होगा।
रिपोर्ट में बताया गया है ‘डीसीओ ने उस तक पहुंचने की कोशिश में 40 मिनट से ज्यादा टाइम बिताया और उसके पति सोमवीर राठी को भी फोन किया, उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
एक अखबार के अनुसार, एक डोप नियंत्रण अधिकारी (डीसीओ) ने 27 जून को सोनीपत में विनेश फोगाट के प्रताप कॉलोनी वाले पते का दौरा किया जहां वह नहीं मिली और फोन भी नहीं मिला था।

नाडा के परियोजना अधिकारी अंकुश गुप्ता ने विनेश से ‘एडीआर की ठिकाने आवश्यकताओं का पालन करने में विफलता’ पर जवाब देने को बोला है। जो एथलीट रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (आरटीपी) का हिस्सा हैं, उन्हें हर तीन महीने में अपने ठिकाने की जानकारी अपडेट करने के लिए एंटी-डोपिंग एडमिनिस्ट्रेशन मैनेजमेंट सिस्टम (एडीएएमएस) का उपयोग करना पड़ता है।
जिनमे उन्हें अपना पता, ईमेल पता, फोन नंबर, कार्यसूची, प्रशिक्षण स्थल और कार्यक्रम शामिल करना होता है। विनेश दिसंबर 2022 से आरटीपी का हिस्सा हैं। रिपोर्ट में साथ में बोला गया है कि विनेश के पास नोटिस का जवाब देने के लिए 14 दिन का समय है। हालांकि यह पिछले 12 महीनों में पहली बार विनेश के साथ ऐसा हुआ तो इसे डोपिंग रोधी नियम का उल्लंघन नहीं माना जाएगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘विनेश के पास इस नोटिस का जवाब देने के लिए 14 दिन का समय है। हालांकि, विनेश को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि 12 महीनों में यह पहली बार है कि उसे ठिकाने का पता नहीं चल पाया है। 12 महीने के अंतराल में तीन ठिकाने की विफलता को डोपिंग रोधी नियम का उल्लंघन माना जाता है, जिसके कारण दो वर्ष का निलंबन हो सकता है।