जस्टिन लैंगर होंगे लखनऊ सुपर जाइंट्स के मुख्य कोच
लखनऊ : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कोच और बल्लेबाज जस्टिन लैंगर को आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना मुख्य कोच बनाया है। इसके साथ ही एंडी फ्लावर का दो वर्ष का अनुबंध खत्म हो गया है।
एलएसजी में मुख्य कोच बनाए गए जस्टिन लैंगर ने बोला, “लखनऊ सुपर जाइंट्स आईपीएल में एक शानदार कहानी बनाने की यात्रा पर हैं। दरअसल लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने लगातार दूसरे साल आईपीएल प्लेऑफ में जगह बनाई है।

जस्टिन लैंगर को मई 2018 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का कोच बनाया गया था। जस्टिन लैंगर का कोचिंग करियर बढ़िया रहा है। उनके कार्यकाल के दौरान ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने एशेज सीरीज में इंग्लैंड को 4-0 से हराकर खिताब पर जीता था।
लैंगर के कार्यकाल में ही साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप भी जीता था। ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी20 लीग बिग बैश लीग में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा। लैंगर के मार्गदर्शन में पर्थ स्कॉर्चर्स ने तीन बार बिग बैश खिताब भी जीता था।
पिछले दिनों उन्होंने विवादित स्थिति में ऑस्ट्रेलियाई कोच पद से इस्तीफा दिया था। फिलहाल ये दिग्गज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी एशेज सीरीज में कमेंट्री कर रहा है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार बल्लेबाज जस्टिन लैंगर ने 105 टेस्ट मैचों में 44.74 के औसत से 7696 रन बनाए हैं। वह तीन दोहरे शतक, 23 शतक और 50 अर्धशतक जड़ चुके हैं। इस खिलाड़ी ने 8 वनडे मैचों में 160 रन बनाए हैं।
बताते चले कि लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल में 2 सीजन खेल चुकी है। वर्ष 2022 में आईपीएल में डेब्यू के बाद केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने लगातार प्लेऑफ तक का सफर तय किया लेकिन वो फाइनल में पहुंचने से चूक गई। टीम के प्रदर्शन में सुधार के लिए ही फ्रेंचाइजी प्रबंधन ने ने जस्टिन लैंगर को मुख्य कोच बनाया है।