Trending

भारत के दक्षिण अफ्रीकी दौरे का 10 दिसंबर से आगाज़


नई दिल्ली : टीम इंडिया का दक्षिण अफ्रीका का दौरा 10 दिसंबर से तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के साथ शुरु होगा, इसका ऐलान बीसीसीआई और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने किया। इस दौरे में तीन वनडे और दो टेस्ट मैच भी होंगे।

तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच जोहानिसबर्ग में 17 दिसंबर को होगा। अगले दो वनडे 19 और 21 दिसंबर को क्रमश: जीकेबरहा और पार्ल में होंगे। पहला टी20 मैच डरबन में, दूसरा (12 दिसंबर) और तीसरा (14 दिसंबर) टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच क्रमश: जीकेबरहा और जोहानिसबर्ग में होगा।

गांधी-मंडेला ट्राफी के लिए ‘फ्रीडम सीरीज’ के दो टेस्ट मैच सेंचुरियन (26 से 30 दिसंबर) और केपटाउन (तीन से सात जनवरी) में आयोजित होंगे।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने दोनों बोर्ड द्वारा जारी किये गये एक बयान में बोला, ‘फ्रीडम सीरीज’ सिर्फ इसलिए ही अहम नहीं है कि यह दो बेहतरीन टेस्ट टीम के बीच हो रही है बल्कि इसलिये भी है क्योंकि यह महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला के सम्मान में खेली जा रही है।

उन्होंने साथ ही कहा, ‘बाक्सिंग डे’ टेस्ट और नव वर्ष टेस्ट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर के सबसे अहम मुकाबलों में है इसलिये यह कार्यक्रम विशेषकर इन तारीख को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

भारत ने पिछली बार दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज 2021-22 में खेली थी जिसमें उन्हें 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था जिसमें पूर्व कप्तान विराट कोहली अचानक अपने पद से हट गये थे और रोहित शर्मा ने यह जिम्मेदारी संभाली थी।