Trending

जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती खत्म


नई दिल्ली : इंडोनेशिया में जारी बैडमिंटन एशिया जूनियर चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती खत्म हो गई जब लड़कियों के एकल वर्ग में दो और लड़कियों के युगल वर्ग में एक टीम हारकर बाहर हुई। पहला गेम जीतने के बावजूद उन्हें 21 . 17, 13 . 21, 13 . 21 से हार मिली।

लड़कियों के युगल प्री क्वार्टर फाइनल में तनीषा और कर्णिका को चीन की चेन फान शू तियान और जियांग पेइ शि ने हराया। लड़कियों के एकल वर्ग में अंतिम 16 के मैच में रक्षिता श्री एस को चीन की हुआंग लिन रान ने 21 . 15, 21 . 13 से हराया। तारा शाह को चीन की शू वेन जिंग ने 21 . 13, 21 . 8 से मात दी ।