नोवाक जोकोविच विंबलडन के फाइनल में
लंदन : विंबलडन 2023 के सेमीफाइनल में जैनिक सिनर को मात देकर सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने साल के तीसरे और कुल 24वें ग्रैंड स्लैम खिताब की ओर कदम बढ़ाते हुए इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली हैं। जोकोविच ने सेमीफाइनल में इटली के 21 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर को 6-3, 6-4, 7-6 (4) से मात दी।
उन्होंने मंगलवार को खेले गए क्वाटर्रफाइनल में रूस के आंद्रे रुबलेव के खिलाफ पिछड़कर वापसी करते हुए 4-6, 6-1, 6-4, 6-3 से जीत दर्ज की थी।

इटली के आठवीं वरीयता प्राप्त जैनिक सिनर ने रूस के रोमन सफीउलिन को 6-4, 3-6, 6-2, 6-2 से हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में कदम रखा था। फाइनल में जोकोविच का मैच कार्लोस अलकराज और डेनियल मेदवेदेव के बीच होने वाले सेमीफाइनल मैच के विजेता से होगा। जोकोविच 35 ग्रैंड स्लैम एकल फाइनल में पहुंचने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।