एशियन गेम्स : रुतुराज गायकवाड़ होंगे कप्तान, युवा प्लेयर्स को तरजीह
नई दिल्ली: सितंबर में होने वाले एशियाई खेल के लिए बीसीसीआई ने पुरुष क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ होंगे। 15 सदस्यीय इस टीम में कई ऐसे चेहरों को शामिल किया गया है जिन्होंने आईपीएल में दमदार खेल का प्रदर्शन किया। इस टीम में रिंकू सिंह, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा और जितेश शर्मा जैसे प्लेयर्स हैं।
इस टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्हें सीनियर टीम में खेलने का अवसर मिल चुका है। वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई और आवेश खान जैसे खिलाड़ी हैं जो सीनियर टीम के लिए इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इसके अलावा यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा और साई सुदर्शन को स्टैंडबाय पर रखा गया है।

एशियाई खेल का आयोजन 23 सितंबर से आठ अक्टूबर के बीच चीन के हांगझोउ में होगा। एशियन गेम्स की टीम को लेकर यह कयास लगाए जा रहे थे शिखर इसी अगुवाई करेंगे ऐसा नहीं हुआ। दरअसल एशियन गेम्स ऐसे समय में खेला जाएगा भारतीय टीम एशिया कप में हिस्सा लेकर लौटेगी और विश्व कप की तैयारियों में जुट जाएगी।
धवन को एशियन गेम्स में शामिल नहीं किए जाने से यह इशारा मिल गया है उन्हें पाकिस्तान की मेजबानी में एशिया कप के लिए भारतीय टीम में मौका मिल सकता है या विश्व कप में भी उन्हें ओपनर के तौर पर मौका दिया जा सकता है, बीसीसीआई ने एशियन गेम्स को लेकर पहले ही साफ कर दिया था कि वो इन गेम्स के लिए दूसरे स्तर की टीम भेजेंगे, जिसमें युवा प्लेयर्स को तवज्जो मिली।
एशियन गेम्स में टी20 क्रिकेट खेला जाएगा। आईपीएल 2023 में अपनी तूफानी बैटिंग से धमाल मचाने वाले रिंकू सिंह को भी एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया में चुना गया है।
रिंकू ने केकेआर के लिए शानदार खेल का प्रदर्शन किया था, जिसके कारण टीम में उनकी दावेदारी मजबूत हुई है। वेस्टइंडीज दौरे पर भी रिंकू सिंह के नाम की चर्चा हुई थी, उन्हें मौका नहीं दिया गया। रिंकू के अलावा पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को भी टीम में जगह मिली है।
एशियन गेम्स पुरुष भारतीय टीम : रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह