वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में होंगे बदलाव
नई दिल्ली : पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में बदलाव के संकेत दिए हैं।
अगला मैच 20 जुलाई से क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में होगा। रोहित शर्मा ने मैच के बाद बोला, ‘अच्छी शुरुआत करना हमेशा अच्छा होता है, यह एक फ्रेश साइकल है।
हम पिच को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं थे, हम यहां आकर रिजल्ट हासिल करना चाहते थे। अच्छी शुरुआत करना महत्वपूर्ण है, इस मोमेंटम को हम दूसरे टेस्ट में ले जाना चाहेंगे। कुछ नए लोग और ऐसे लोग हैं जिन्होंने ज्यादा टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है, इसलिए अब उन्हें मैदान पर उतारना ही बाकी है।
डॉमिनिका टेस्ट में भारत ने मेजबानों को पारी और 141 रनों के बड़े अंतर से धूल चटाते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल ली, रोहित शर्मा एंड ब्रिगेड़ की नजरें विंडीज का सीरीज में सूपड़ा साफ करने पर होगा। रोहित के इस बयान ने साफ कर दिया है कि अगले टेस्ट में कुछ नए प्लेयर्स को अवसर मिल सकता है।

बात उन प्लेयर्स की करें जो डॉमिनिका टेस्ट में बेंच पर बैठे थे तो उस सूची में अक्षर पटेल समेत मुकेश कुमार, केएस भरत, नवदीप सैनी और मुकेश कुमार का नाम शामिल है। आगामी वनडे और टी20 सीरीज को देखते हुए टीम मैनेजमेंट की नजरें प्लेयर्स के वर्कलोड मैनेज करने पर होगी।
ऐसे में मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा जैसे प्लेयर्स को आराम मिलता है जो मल्टी फॉर्मेट खेलते हैं। सिराज को अगर आराम मिलता है तो उनकी जगह मुकेश कुमार या नवदीप सैनी में से किसी एक को मौका मिल सकता है। जडेजा को अक्षर पटेल रिप्लेस कर सकते हैं। इसके अलावा बैटिंग यूनिट में तो किसी तरह के बदलाव की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है।