Trending

यूएस ओपन : लक्ष्य सेन सेमीफाइनल में, हार के साथ सिंधु बाहर


यूएस ओपन बैडमिंटन के सेमीफाइनल में स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पहुंच गए है। हाल ही में कनाडा ओपन जीतने वाले सेन ने क्वार्टर फाइनल में हमवतन शंकर मुथुसामी को दो सीधे गेमों में 21-10, 21-17 से हराया। इस एकतरफा जीत के साथ वह सेमीफाइनल में पहुंच गए। सेन ने अपना सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

शंकर ने दूसरे सेट में शंकर ने कुछ संघर्ष दिखाया, फिर भी वह राष्ट्रमंडल खेल के चैंपियन को सेमीफाइनल में जगह बनाने से नहीं रोक पाए। सेमीफाइनल में सेन का मैच दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी ली शी फेंग से होगा। वह शुरुआत से ही शानदार लय में थे और उन्होंने पहला सेट आसानी से जीत लिया।

लक्ष्य सेन ने प्री क्वार्टर फाइनल मैच में चेक गणराज्य के खिलाड़ी के खिलाफ पहले गेम में अपना दबदबा कायम किया। उन्होंने 6-1 की बढ़त लेने के बाद इसे बढ़ाकर 17-5 किया। उन्हें इस गेम को जीतने में अधिक परेशानी नहीं हुई। सेन को दूसरे गेम में 39 साल के खिलाड़ी ने कड़ी चुनौती दी जेन ने 8-5 की बढ़त लेकर सेन को चौंका दिया।

उन्होंने अपनी बढ़त को 19-14 किया, सेन ने शानदार वापसी की। इस भारतीय खिलाड़ी ने स्कोर को 19-19 बराबर करने के बाद कुछ शानदार बचाव किये और मैच अपने नाम कर लिया। महिला वर्ग में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने इस सीजन में अपना खराब फॉर्म जारी रखा और क्वार्टर में गाओ फांग जी से हार गईं।

सिंधु जो हाल ही में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) रैंकिंग में 15वें नंबर पर आ गई थीं, यह मैच 22-20, 21-13 से हार गईं। विश्व की 36वें नंबर के खिलाड़ी को पहले गेम में जीत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा, उन्होंने दूसरा गेम आसानी से जीत लिया।