विंबलडन : मार्केटा वोंद्रोसोवा ने पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर रचा इतिहास
लंदन : विंबलडन में मार्केटा वोंद्रोसोवा ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर इतिहास रचा। फाइनल में ओन्स जाबेउर पर जीत दर्ज की। मार्केटा ने ट्यूनीशियाई खिलाड़ी को 6-4, 6-4 से हराया। साथ ही वह चेक ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस और क्रोकेट क्लब में प्रतिष्ठित ताज जीतने वाले पहले गैरवरीयता प्राप्त खिलाड़ी बन गई।
वोंद्रोसोवा दोनों सेट में पिछड़ रही थी, पहले सेट में उन्होंने लगातार चार अंक बनाकर जीत हासिल की, दूसरे सेट में अंतिम तीन गेम जीतकर खिताब अपने नाम किया। यह उनका पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। फ्रेंच ओपन 2019 में वो हारी थी।

चेक गणराज्य की 24 वर्षीय खिलाड़ी वोंद्रोसोवा ने पिछले वर्ष की उपविजेता और छठी वरीयता प्राप्त जाबेउर को 6-4, 6-4 से हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया। बाएं हाथ से खेलने वाली वोंद्रोसोवा की विश्व रैंकिंग 42 है और वह पिछले 60 वर्षों में विंबलडन में फाइनल में खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनी थी।