Trending

दूसरे टेस्ट में अपना 500वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे विराट कोहली

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच अगले गुरुवार से दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। यह विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय करियर का 500वां मैच होगा।

उन्होंने अपने करियर में 110 टेस्ट, 274 वनडे और 115 टी-20 मैच खेले हैं। विराट ने अपने करियर में अभी तक 110 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 186 पारियों में उन्होंने 48.88 की औसत और 55.18 की स्ट्राइक रेट से 8,555 रन बनाए हैं।

साथ ही 274 वनडे की 265 पारियों में उन्होंने 57.32 की औसत और 93.62 की स्ट्राइक रेट से 12,898 रन बनाए हैं। 115 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 107 पारियों में विराट ने 52.73 की औसत और 137.96 की स्ट्राइक रेट से 4,008 रन बनाए।

भारत की तरफ से अभी तक तीन ही प्लेयर्स ने 500 से ज्यादा मैच खेले हैं। इनमें सचिन तेंदुलकर (664), महेंद्र सिंह धोनी (535) और राहुल द्रविड़ (504) शामिल हैं। विराट भी जल्द इस सूची में शामिल जो जाएंगे।