चौथे टेस्ट के लिए फिट हुए ओली रॉबिन्सन
नई दिल्ली : एशेज 2023 के तीसरे मैच में अधिक गेंदबाजी की वजह से इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन की पीठ में ऐंठन हुई। रॉबिन्सन लीड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट के पहले दिन केवल 11.2 ओवर ही फेंक सके, जिसके बाद वह ड्रेसिंग रूम लौट गए। ओली रॉबिन्सन के पीठ में ऐंठन लीड्स टेस्ट के पहले दिन आई।
जिसे उन्होंने विजडन के अपने कॉलम में निराशाजनक बताया है। रॉबिन्सन ने लिखा, ”मैच के पहले दिन पीठ में ऐंठन होना काफी निराशाजनक था। मैं अच्छी गेंदबाजी करने की ओर देख रहा था और सब अच्छा जा रहा था लेकिन ये सब चीजें होती रहती हैं।

उनका मानना है कि उनके चोट के पीछे की वजह लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में गेंदबाजी का अधिक कार्यभार है, जहां उन्होंने दोनों पारियों में 50.4 ओवर डाले। उन्होंने आगे लिखा, ”मेडिकल टीम ने बोला कि ये शायद इस वजह से हुआ है कि मैंने लगातार दो टेस्ट मैच खेले और लॉर्ड्स में 15 ओवर बाउंसर फेंका। इसलिए ये चीजें होती रहती है।
लेकिन ये चीजें तुरंत चली भी जाती हैं। मैं मैनचेस्टर के लिए सौ प्रतिशत फिट हूं। ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज 2023 के शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज में बढ़त बना रखी है। इंग्लैंड ने तीसरा टेस्ट मैच जीतकर वापसी की। चौथा टेस्ट मैच 19 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट से जीता था। दूसरा मैच 43 रन और तीसरे मैच में टीम को 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।