वर्ल्ड कप : 25 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचेगी टीम इंडिया
भारत में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी हो गया है. क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी. इस टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच पिछले बार की डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और रनरअप रही न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में होगा.
लखनऊ में 10 अक्टूबर से अंतर्राष्ट्रीय प्लेयर्स का जमावड़ा लगने लगेगा. वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया 25 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचेगी. टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच 29 अक्टूबर को मैच इकाना स्टेडियम में होगा.

13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, 16 अक्टूबर को आस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, 21 अक्टूबर श्रीलंका बनाम नीदरलैंड, 29 अक्टूबर को भारत बनाम इंग्लैंड, 3 नवंबर को नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान मैच है.
8 अक्टूबर को भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से अपने अभियान का आगाज करेगी. 15 अक्टूबर को भारत और पाक के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच होगा.
वनडे वर्ल्ड कप लखनऊ शेड्यूल
13 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, लखनऊ
16 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर-2, लखनऊ
22 अक्टूबर : क्वालीफायर-1 बनाम क्वालीफायर-2, लखनऊ
29 अक्टूबर : भारत बनाम इंग्लैंड, लखनऊ
3 अक्टूबर : अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर-1, लखनऊ
अरूण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच 11 अक्टूबर को होगा. 19 अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश के बीच मैच पुणे में होगा. वर्ल्ड कप 2023, 46 दिनों तक चलेगा, जिसमें कुल 48 मैच होंगे. इसमें 3 नॉकआउट मैच भी खेला जाएगा. इसका पहला सेमीफाइनल मुंबई और दूसरा कोलकाता में होगा. फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद में होगा.
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 के पांच मैच होंगे. पहली बार लखनऊ वर्ल्ड कप का आयोजन करेगा. इकाना स्टेडियम में टूर्नामेंट का पहला मैच 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. टीम इंडिया 29 अक्टूबर को इंग्लैंड से भिड़ेगी. ऐसे में यूपी के फैन्स के लिए यह वर्ल्ड कप काफी खास होने वाला है.