Trending

कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप : भारत ने 8 स्वर्ण सहित 18 पदकों के साथ किया अभियान खत्म


ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2023 में भारतीय सीनियर वेटलिफ्टिंग टीम ने 18 पदकों के साथ अपना अभियान को खत्म किया। वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में भारत की पदक तालिका में 8 स्वर्ण, 8 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं।

सुबह के सत्र में लवप्रीत सिंह ने 341 किग्रा (154 किग्रा स्नैच + 187 किग्रा क्लीन एंड जर्क) का संयुक्त भार उठाकर 109 किग्रा सीनियर वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट के अंतिम दिन राष्ट्रमंडल खेल 2022 के कांस्य पदक विजेता लवप्रीत सिंह (पुरुषों के 109 किग्रा) ने रजत पदक जीता, पूर्णिमा पांडे ने महिलाओं के +87 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।

फिजी की तनिएला रैनिबोगी ने कुल 363 किग्रा (163 किग्रा स्नैच + 200 किग्रा क्लीन एंड जर्क) उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ब्रिटेन के एंड्रयू ग्रिफिथ्स ने कांस्य पदक जीता, जिन्होंने कुल 340 किग्रा (155 किग्रा स्नैच + 185 क्लीन एंड जर्क) का भार उठाया।

दूसरी ओर पूर्णिमा पांडे ने महिलाओं के +87 किग्रा वर्ग में कुल 227 किग्रा (102 किग्रा स्नैच + 125 किग्रा क्लीन एंड जर्क) का वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया। समोआ की इउनियारा सिपैया ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जिन्होंने कुल 262 किग्रा (110 किग्रा स्नैच + 152 किग्रा क्लीन एंड जर्क) का वजन उठाया।

समोआ के एक अन्य भारोत्तोलक लेसिला फियापुले ने कुल 250 किग्रा (110 किग्रा स्नैच + 140 क्लीन एंड जर्क) का भार उठाकर रजत पदक हासिल किया। अंतिम दिन जीते गए दो पदकों की बदौलत भारत पिछले संस्करण के मैच बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहा।

वर्ष 2021 में उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में भारतीय भारोत्तोलकों ने 16 पदक हासिल किया था। जिसमें, 4 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल थे।

सीनियर कैटेगरी के अलावा, भारतीय भारोत्तोलकों ने जूनियर और युवा स्पर्धाओं में भी प्रतिस्पर्धा की थी। भारत की तरफ से एशियाई खेल 2023 में हिस्सा लेने वाली भारोत्तोलक मीराबाई चानू, अचिंता शेउली और बिंदियारानी देवी ने इस प्रतियोगिता में शिरकत नहीं किया था।

भारत के पदक विजेता

एन अजित : पुरुषों (73 किग्रा स्वर्ण पदक)
अजय सिंह : पुरुषों (81 किग्रा स्वर्ण पदक)
शुभम टोडकर : पुरुषों (61 किग्रा स्वर्ण पदक)
पोपी हजारिका : महिलाओं (59 किग्रा स्वर्ण पदक)
कोमल कोहर : महिलाओं (45 किग्रा स्वर्ण पदक)
ज्ञानेश्वरी यादव : महिलाओं (49 किग्रा स्वर्ण पदक)
मुकुंद अहीर : पुरुषों (55 किग्रा स्वर्ण पदक)
वंशिता वर्मा : महिलाओं (81 किग्रा स्वर्ण पदक)
झिल्ली डालाबेहेरा : महिलाओं (49 किग्रा रजत पदक)
श्राबनी दास : महिलाओं (55 किग्रा रजत पदक)

टी माधवन : पुरुषों (67 किग्रा रजत पदक)
हरजिंदर कौर : महिलाओं (71 किग्रा रजत पदक)
अमरजीत गुरु : पुरुषों (89 किग्रा रजत पदक)
हर्षद वाडेकर : पुरुषों (96 किग्रा रजत पदक)
हरचरण सिंह : पुरुषों (102 किग्रा रजत पदक)
लवप्रीत सिंह : पुरुषों (109 किग्रा रजत पदक)
जगदीश विश्वकर्मा : पुरुषों (96 किग्रा कांस्य पदक)
पूर्णिमा पांडे : महिलाओं (+87 किग्रा कांस्य पदक)