Trending

वास्को डी गामा फुटबॉल क्लब के मुख्य कोच बने रेमन डियाज़


रियो डी जनेरियो : अर्जेंटीना के पूर्व अंतरराष्ट्रीय स्ट्राइकर रेमन डियाज को वास्को डी गामा फुटबॉल क्लब ने 2023 के बाकी सत्र के लिए अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 63 वर्षीय खिलाड़ी मौरिसियो बारबेरी की जगह लेंगे, जिन्हें ब्राजीलियाई सीज़न में क्लब की खराब शुरुआत के बाद जून के अंत में हटाया गया था।

1979 और 1982 के बीच 22 बार अर्जेंटीना टीम के लिए चुने गए डियाज़ ने 1995 में रिवर प्लेट के साथ मैनेजर के रूप में करियर का आगाज किया। तब से उन्होंने मेक्सिको की अमेरिका, ब्राजील की बोटाफोगो और पैराग्वे की लिबर्टाड समेत अन्य टीमों में काम किया है।

रियो डी जनेरियो संगठन ने एक बयान में बोला, डियाज़ के साथ सहायक कोच एमिलियानो डियाज़ और जुआन रोमानज़ी भी शामिल होंगे। वास्को वर्तमान में 14 मैचों में केवल दो जीत के साथ 20 टीमों में 19वें स्थान पर है।
.