Trending

20 साल के अल्काराज ऐसे बने विंबलडन चैंपियन


स्पेन के टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्काराज ने विंबलडन के फाइनल में 23 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच का सपना तोड़ दिया है. स्पेन के इस 20 वर्षीय खिलाड़ी कार्लोस ने अपने तमाम अनुभव का अच्छा परिचय दिया. उन्होंने पहली बार विंबलडन का खिताब जीता. यह उनका दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब है.

स्टेडियम में बैठे फैन्स ने सीट से उठकर उनका अभिवादन किया. कार्लोस ने 1-6, 7-6(6), 6-1, 3-6, 6-4 से फाइनल मैच जीता. कार्लोस ने 2022 में यूएस ओपन विजेता थे. जोकोविच ने इस खिताबी मैच में काफी कोशिश की, पांच सेट तक चले मैच में कार्लोस ने बाजी मारी.

कार्लोस ने खिताब जीतने के बाद जोकोविच की तारीफ करते हुए बोला, ‘आपने मुझे हमेशा प्रभावित किया है. मैं आपको बता दूं कि आपको देखकर ही मैंने टेनिस खेलना शुरू किया. पहला सेट हारने के बाद मैंने खुद से बोला था कि कार्लोस मेहनत करो. जोकोविच ने कहा, ‘मैं एक बेहतर खिलाड़ी से हारा हूं. मैं उन्हें बधाई देता हूं.