Trending

भारत बनाम वेस्टइंडीज : दूसरे टेस्ट में ऐसा रहेगा क्वींस पार्क की पिच का हाल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट 20 जुलाई से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इस मैच में भिड़ंत क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में भारतीय समयनुसार शाम साढ़े 7 बजे से होगी।

पहले टेस्ट में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो टीम इंडिया फॉर्म में दिखी, मेजबान वेस्टइंडीज की ओर से ख़राब प्रदर्शन देखने को मिला। बता दें कि इस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले टेस्ट में पारी और 141 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त ली है।

क्वींस पार्क ओवल की पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा यह स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है।

भारतीय टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (वीसी), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी

वेस्टइंडीज टेस्ट टीम: क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उप-कप्तान), एलिक अथानाज़, टैगेनारिन चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ दा सिल्वा, शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अल्ज़ारी जोसेफ, किर्क मैकेंज़ी, रेमन रीफ़र, केमर रोच, जोमेल वारिकन।