Trending

एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली : 25वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने पर भारतीय दल की पीएम मोदी ने तारीफ की और कहा कि इस उपलब्धि से उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। टूर्नामेंट में भारत ने छह स्वर्ण के अलावा 12 रजत और नौ कांस्य पदक सहित कुल 27 पदक जीते।

पीएम ने ट्वीट किया, ‘‘25वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में भारतीय दल का सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन! हमारे एथलीटों ने 27 पदक जीते, जो विदेशी धरती पर किसी भी चैम्पियनशिप की पदक तालिका में सर्वोच्च है। इस उपलब्धि के लिये हमारे एथलीटों को बधाई। इससे हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।