कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 की मेजबानी पर छाया संकट का बादल
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया में 2026 में होने वाली कॉमनवेल्थ गेम्स पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। विक्टोरिया सरकार ने बजट बढ़ने के चलते इसकी मेजबानी से मना कर दिया है।
कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन ने विक्टोरिया को 2026 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी पिछले वर्ष अप्रैल में सौंपी थी। 16 खेलों का आयोजन मेलबर्न, जीलोंग, बेंडिगो, बेलार्ट और जिप्सलैंड में होना है। विक्टोरिया प्रीमियर डेनियल एंड्रयूज ने पत्रकारों से बातचीत में बोला कि, हमें पिछले वर्ष कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन ने 2026 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए संपर्क किया था और हमें इसकी मेजबानी सौंपी थी।
विक्टोरिया सरकार ने कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन को जानकारी दी है कि इसके आयोजन का बजट दो गुणा से अधिक बढ़ गया है। इसकी वजह से वह 2026 में कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन करने में सक्षम नहीं है। जब हमें इसकी मेजबानी सौंपी गई थी तब मेलबर्न, जीलोंग, बेंडिगो, बेलार्ट और जिप्सलैंड में तैयारी के लिए अनुमानित खर्च 14,767 करोड़ रुपया था।

तैयारी में लगने वाले समानों के दाम बढ़ जाने के चलते अब खर्च बढ़कर 33,557 करोड़ रुपये हो गया है। यह इसके आयोजन से होने वाले लाभ से कहीं ज्यादा है। इसलिए सरकार ने 2026 में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन करने से मना कर दिया है। सरकार ने कॉमनवेल्थ फेडरेशन को अपने फैसले से अवगत करा दिया है।
कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन ने जारी बयान में बोला कि विक्टोरिया सरकार के फैसले से हम निराश हैं। सरकार ने ऐसा फैसला लेने से पहले फेडरेशन को जानकारी नहीं दी।
जून में जब बैठक हुई थी, तब सरकार की तरफ से हमें 14,767 करोड़ रुपये का बजट गया था। अब बजट दो गुणा से अधिक बताया जा रहा है। हम प्लेयर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए अपने पास उपलब्ध विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। जल्द ही इसका समाधान निकाल लिया जाएगा।
पांच बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया कर चुका है। साल 2006 में विक्टोरिया के मेलबर्न में इसकी मेजबानी हुई थी। इसके अलावा 1938 में सिडनी, 1962 में पर्थ, 1982 में ब्रिसबेन और 2018 में गोल्ड कोस्ट में कॉमनवेल्थ गेम्स हो चुके हैं।