सामने आई धोनी के बाइक और कार कलेक्शन की तस्वीर
महेंद्र सिंह धोनी के पास बाइक्स का कलेक्शन है. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेशन प्रसाद ने धोनी का बाइक कलेक्शन की एक झलक दिखाई है. प्रसाद ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं निजी रूप से जितने लोगों से मिला हूं उसमें यह इंसान सबसे ज्यादा जुनूनी लोगों में है.
क्या कलेक्शन है और महेंद्र सिंह धोनी क्या इंसान हैं. इनकी उपलब्धियां महान हैं. यह रांची में धोनी के बाइक और कार का कलेक्शन है. धोनी के पास दुनियाभर की बाइक्स हैं. उनके पास यामाहा आरएक्स 100 और राजूदत 350 तक मौजूद हैं. प्रसाद ने धोनी का बाइक कलेक्शन देखने के बाद उन्हें ‘जुनूनी इंसान’ बताया है.

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने इसका वीडियो शेयर किया है, जो कि तेजी से वायरल हो रहा है. प्रसाद ने यह भी बोला कि यह किसी बाइक का शोरूम हो सकता है. प्रसाद ने कहा, ‘यह रांची में वह चौथी या पांचवीं बार आए है, धोनी मजाक में कहते हैं, ‘मैं पहली बार आया हूं. उन्होंने बोला कि वह हमेशा से ऐसा चाहते थे. जिसे वह अपना कह सकें.

उन्होंने कहा कि वह इसे बैडमिंटन कोर्ट से पहले चाहते थे. धोनी ने हाल ही में आईपीएल का खिताब जीता था. साथ ही वह संयुक्त रूप से सबसे अधिक बार आईपीएल जीतने वाली टीम के कप्तान बन गए थे. उनके नाम पांच आईपीएल ट्रॉफी हैं.