कोरिया ओपन : पुरुष युगल में सात्विक व चिराग की दूसरे दौर में इंट्री
येओसु (कोरिया) : कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में सात्विक साईराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने जगह बना ली है। इस जोड़ी ने सुपाक जोमकोह और किटिनुपोंग केद्रेन की थाईलैंड की जोड़ी को हरा दिया।
एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की दुनिया की 27वें नंबर की जोड़ी को अर्जुन की पीठ की तकलीफ के कारण मैच के बीच से हटना पड़ा। भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में ल्यू यू चेन और ओउ शुआन यी की चीनी जोड़ी के खिलाफ हटने का फैसला किया तो वे 5-6 से पीछे चल रहे थे।
इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 में खिताबी जीत के बाद पहले टूर्नामेंट में खेल रहे सात्विक और चिराग की दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी ने जोमकोह और केद्रेन की जोड़ी को पहले दौर के मैच में लगातार गेम में 21-16, 21-14 से हराया। अगले दौर में भारतीय जोड़ी की भिड़ंत चीन के ही जी टिंग और झोउ हाओ डोंग की जोड़ी से होगी।

भारत के हर्षित अग्रवाल भी दूसरे क्वालीफिकेशन मैच में कोरिया के चोई पियोंग गेंग के खिलाफ तीन गेम में 15-21, 21-10, 10-21 की शिकस्त के साथ मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने में नाकाम रहे।
उन्होंने पहले मैच में मलेशिया के टेन जिया जेई को हराया था। एक अन्य भारतीय शाश्वत दलाल को भी पहले दौर में कोरिया के जियोंग मिन सियोन के खिलाफ 14-21, 17-21 से हारे, मेइराबाद मेसनाम क्वालीफायर से हट गए।