Trending

एशियन गेम्स में बजरंग-विनेश की सीधी एंट्री के विरोध में आए अन्य रेसलर्स


हांगझोउ में होने जा रहे एशियन गेम्स में ओलिंपिक मेडलिस्ट बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को सीधी एंट्री मिल गई है।
अब उन्हें चयन ट्रायल में भाग नहीं लेना होगा, अन्य चार रेसलर्स को 22-23 जुलाई को दिल्ली के केडी जाधव स्टेडियम में होने वाले ओपन ट्रायल में भाग लेना होगा।

एडहॉक पैनल ने बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट का नाम ट्रायल की सूची में रखा है। पैनल के सदस्य अशोक गर्ग ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि दोनों पहलवानों को ट्रायल से छूट दी गई है।

कुश्ती संघ की एडहॉक कमेटी के मेंबर भूपेंदर सिंह बाजवा ने बोला है, ‘हम सभी श्रेणियों में ट्रायल आयोजित करेंगे, पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किग्रा और महिलाओं की 53 किग्रा में विजेताओं को स्टैंडबाय के रूप में रखा जाएगा। इन कैटेगरी से बजरंग और विनेश भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे, ट्रायल जीतने वाले रेसलर्स स्टेंड बाय रहेंगे।

अन्य पहलवानों ने इसका विरोध किया है और कोर्ट जाने की धमकी दी है। एडहॉक कमेटी छह रेसलर्स के लिए अलग से ट्रायल कराने वाली थी, जो 8-10 अगस्त के बीच होने थे। इसके लिए आईओए ने ओसीए से नाम भेजने की आखिरी तारीख 5 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की थी।

एशियाई ओलंपिक परिषद ने नाम भेजने की अंतिम तरीख पर और रियायत देने से मना कर दिया। इस कारण एडहॉक कमेटी को 22-23 जुलाई को ही ट्रायल करने पड़ रहे हैं, 23 जुलाई नाम भेजने की अंतिम तारीख है। इससे पहले, ओसीए ने आखिरी तारीख (15 अगस्त) पर एक हफ्ते की मोहलत दी थी।

छह पहलवान एशियन गेम्स के लिए विदेश में प्रैक्टिस कर रहे हैं। बजरंग, जितेंदर, संगीता किर्गिस्तान में हैं, विनेश रैंक-4 का टूर्नामेंट खेलने हंगरी गई हैं, साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान अमेरिका में तैयारी कर रहे हैं। कुछ पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट की एशियाड में सीधी एंट्री के विरोध में आ गए हैं।

पहलवानों ने मामले के विरोध में कोर्ट जाने की धमकी दी है। एशियन गेम्स में शामिल होने वाले भारतीय पहलवानों के नामों का ऐलान करने की आखिरी तारीख 23 जुलाई है। ओसीए तक अगर उस तारीख तक नाम नहीं भेजे गए, तो गेम्स में भारतीय कुश्ती दल का हिस्सा लेना मुमकिन नहीं होगा।