Trending

ब्रायन लारा के प्रदर्शन से सनराइजर्स हैदराबाद नाखुश, अलग हो सकती है राहें


नई दिल्ली : 2021 में आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के साथ वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा जुड़े थे। शुरुआत के साल में वे टीम के बैटिंग कोच थे, 2022 और 2023 में वे टीम के मुख्य कोच थे। उनकी कोचिंग में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। यही कारण है कि सनराइजर्स हैदराबाद और ब्रायन लारा की राहें अलग हो सकती हैं।

एक क्रिकेट साइट रिपोर्ट की मानें तो फ्रेंचाइजी ब्रायन लारा के प्रदर्शन से खुश नहीं है। ऐसे में दोनों अलग हो सकते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद टीम 2023 के आईपीएल सीजन में अंकतालिका में सबसे नीचे रही थी। यही कारण है कि लारा की पोजिशन पर खतरा था।

फ्रेंचाइजी और लारा ने आधिकारिक तौर पर इस मुद्दे पर बात नहीं की, चर्चा है कि दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा की कोचिंग शैली से फ्रेंचाइजी संतुष्ट नहीं हैं। आईपीएल के नए सीजन से पहले हैदराबाद टीम नए कोच की तलाश में होगी।

अगर बात लखनऊ सुपर जाएंट्स के पूर्व कोच एंडी फ्लावर की करें तो उनकी बात दो टीमों से चल रही है। वे राजस्थान रॉयल्स के साथ भी जुड़ सकते है, इससे श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा की पोजिशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जो इस समय राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक है।

एंडी फ्लावर के साथ अगर राजस्थान की फ्रेंचाइजी साझेदारी करती है तो वे टीम के मुख्य कोच के रूप में जुड़ सकते हैं। आईपीएल 2023 से पहले आरसीबी के कोचिंग मैनेजमेंट में भी बदलाव हो सकते है।

माइक हेसन का कार्यकाल अगस्त 2023 तक है, संजय बांगर के साथ आरसीबी की साझेदारी दिसंबर 2023 तक है। ऐसे में टीम को नए कोचिंग स्टाफ की तलाश करनी होगी। क्या इन दिग्गजों का कार्यकाल आगे बढ़ाया जाएगा, ये भी देखने वाली बात होगी। टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है।