Trending

इमर्जिंग एशिया कप : भारत की जीत में साई सुदर्शन व राजवर्धन की अहम भूमिका


भारत ए ने इमर्जिंग एशिया कप में पाक ए को आठ विकेट से हराया, इस मैच में पाक टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और 205 रन बनाए। जवाब में भारतीय युवाओं ने 8 विकेट से यह मैच अपने नाम किया। भारत की जीत में राजवर्धन हंगरगेकर के 5 विकेट और भारत के दो बल्लेबाजों की हाफ सेंचुरीज का बड़ा योगदान रहा है।

पाकिस्तान ए ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 205 रन बनाए हैं। भारत के तेज गेंदबाज राजवर्धन हंगरगेकर ने 5 विकेट लेकर पाकिस्तान को 205 रनों पर ऑलआउट कर दिया। पाकिस्तान का पहला विकेट सईम अयूब का गिरा। अगले ही ओवर में हंगरगेकर ने दूसरा विकेट लिया और यूसुफ को पवेलियन भेज दिया।

भारत को कुल 206 रनों का लक्ष्य मिला था, जवाब में भारतीय प्लेयर्स ने तेज शुरूआत की। टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा और साई सुदर्शन ने तूफानी शुरूआत की। दोनों ने 10 ओवर में ही 50 रन ठोंक डाले और कोई विकेट भी नहीं गिरा। भारत का पहला विकेट 58 के स्कोर पर गया, जब अभिषेक शर्मा 20 रन बनाकर आउट हुए।

निकिन जोस ने 58 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। साई सुदर्शन ने भी हाफ सेंचुरी जड़कर भारत की जीत सुनिश्चित की। साई सुदर्शन और निकिन जोस के बीच 99 रनों की साझेदारी हुई और भारत ने यह मैच आठ विकेट से जीता।

रियान पराग ने फरहान को 35 रनों पर आउट किया। पाकिस्तान ने 23वें ओवर में ही 78 रनों पर 5 विकेट गंवा दिए। कप्तान मोहम्मद हारिस 14 रन बनाकर आउट हुए।

पाकिस्तान का 7वां विकेट मुबस्सिर खान के रूप में 148 रन पर गिरा। कासिम अकरम ने सबसे अधिक 48 रन बनाए और हंगरगेकर का शिकार बने। हंगरगेकर ने 48वें ओवर में मोहम्मद वसीम और दहानी का विकेट लेकर पाकिस्तान को 205 रनों पर ऑलआउट कर दिया।