Trending
सुपर ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के विजेता बने प्रज्ञाननंदा
बुडापेस्ट : गीज़ा हेटेनयी मेमोरियल सुपर जीएम शतरंज टूर्नामेंट 2023 का खिताब भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंदा ने अपने नाम किया।
उन्होंने 10 खिलाड़ियों के बीच खेली गई इस प्रतियोगिता में 6.5 अंक बनाकर शीर्ष स्थान पर आए। नौ दौर के बाद वह एम अमीन तबाताबेई (ईरान) और रूस के सानान सजुगिरोव से एक अंक आगे रहे।

प्रज्ञाननंदा ने पांच जीत दर्ज कीं, तीन मैच ड्रॉ कराए और उन्हें टूर्नामेंट में एक हार का सामना करना पड़ा। यह हार उन्हें पांचवें दौर में अमीन तबताबाई के हाथों मिली। प्रज्ञाननंदा ने अंतिम दौर में पोलैंड के राडोस्लाव वोज्टाज़ेक के खिलाफ सफेद मोहरों से ड्रा खेला।