Trending

पांच वर्ष बाद भारतीय फुटबॉल टीम को दोहरे अंक में रैंकिंग

नई दिल्ली: फीफा रैंकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम ने कमाल दिखाया है। सुनील छेत्री की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने पिछले कुछ टाइम में अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम पांच वर्ष के लंबे अंतराल के बाद पहली बार डबल डिजिट में रैंकिंग हासिल करने में कामयाब रही है।

भारत की 2018 में अच्छी फीफा रैंकिंग 96 थी, इसके बाद भारतीय टीम एक भी बार 100 से नीचे नहीं आई। 2018 के बाद साल 2023 में टीम फिर से डबल डिजिट में रैंकिंग हासिल करने में सफल हुई है। भारतीय टीम ने जुलाई के पहली सप्ताह में सैफ चैंपियनशिप जीती थी।

भारत ने खिताबी मैच में कुवैत को हराया था। इस मैच के बाद पहली बार फीफा की रैंकिंग अपडेट हुई है। भारतीय टीम की मौजूदा फीफा रैंकिंग 99 है, जो कि पिछले कुछ समय तक 100 या इससे ज्यादा पर अटकी हुई थी।

फीफा रैंकिंग 2023 जो 20 जुलाई 2023 को अपडेट हुई है, उसमें भारत ने मॉरीटानिया को पीछे छोड़ा है, इस समय लेबनान 100वें स्थान पर है, मॉरीटानिया 101वें स्थान पर है, मॉरीटानिया टीम दो स्थान खिसक गई है, जो पहले 99वें स्थान पर थी, अब 101वें स्थान पर है। 100वें स्पॉट पर लेबनान की टीम है, भारतीय टीम ने 99वां स्थान हासिल कर लिया है।