Trending

दूसरा टेस्ट : पहले दिन कोहली व यशस्वी के अर्द्धशतक

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट की पहली पारी के पहले दिन का खेल खत्म होने तक चार विकेट पर 288 रन बना लिए हैं। 500वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे विराट ने अर्धशतकीय पारी खेली, वह 87 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ रवींद्र जडेजा 36 रन बनाकर नाबाद रहे।

पोर्ट ऑफ स्पेन में भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह 100वां टेस्ट हो रहा है। दोनों टीमों ने 1948 में पहली बार टेस्ट खेला था। मैच से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और वेस्टइंडीज के कप्तान क्रैग ब्रेथवेट को वेस्टइंडीज क्रिकेट के दिग्गजों ने मोमेंटो गिफ्ट किया।

कप्तान रोहित शर्मा 80, यशस्वी जायसवाल 57, शुभमन गिल 10 रन और अजिंक्य रहाणे 8 रन बनाकर आउट हो गए । वेस्टइंडीज से केमार रोच, शैनन गेब्रियल, जोमेल वारिकन और जेसन होल्डर ने एक-एक विकेट लिया।

विराट ने टेस्ट करियर का 30वां अर्धशतक लगाया। तीनों फॉर्मेट मिलाकर यह उनकी 132वीं इंटरनेशनल फिफ्टी हैं। उन्होंने वनडे में 65 और टी-20 में 37 अर्धशतक लगाए हैं।

फोटो साभार : ईएसपीएन क्रिकइन्फो'

182 रन के स्कोर पर चार विकेट गिराने के बाद कोहली और जडेजा की जोड़ी ने भारतीय टीम की वापसी कराई। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 201 बॉल पर 106 रन की शतकीय पार्टनरशिप की। दोनों दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद रहे और टेस्ट के दूसरे दिन भारत की पारी आगे बढ़ाएंगे।

दूसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। पहले दिन का पहला सेशन भारतीय ओपनर्स के नाम रहा। दोनों ने शतकीय साझेदारी की। रोहित शर्मा ने करियर की 15वां फिफ्टी लगाया। यशस्वी जायसवाल ने भी फिफ्टी लगाई। लंच होने तक टीम इंडिया ने बगैर विकेट गंवाए 121 रन बनाए। दूसरा सेशन मेजबान वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के नाम रहा।

इस सेशन में भारतीय टीम ने 61 रन बनाने में चार विकेट गंवा दिए। जायसवाल 57, रोहित शर्मा 80, गिल 10 और रहाणे 8 रन बनाकर आउट हुए। केमार रोच, शैनन गेब्रियल, जोमेल वारिकन और जेसन होल्डर को एक-एक विकेट मिला। दिन का तीसरा सेशन विराट और जडेजा के नाम रहा। दोनों ने 106 रन की नाबाद शतकीय साझेदारी करके टीम इंडिया की वापसी कराई।

इस सेशन में भारतीय टीम ने बिना विकेट गिरे 106 रन बनाए। सेशन और दिन का खेल खत्म होने पर कोहली और जडेजा नाबाद लौटे। जेसन होल्डर की वाइड लेंथ गेंद को यशस्वी ड्राइव करना चाहते थे, उनकी बॉडी बॉल की लाइन से दूर थी। बॉल बैट का बाहरी किनारा लेकर गली पोजिशन पर खड़े कर्क मैकेंजी के हाथों चली गई।

केमार रोच ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ की गेंद फेंकी। गेंद शुभमन गिल के बल्ले का किनारा छुते हुए विकेटकीपर जोशुआ डा सिल्वा के पास पहुंच गई। मिडिल स्टंप की गुड लेंथ गेंद को रोकने की कोशिश में रोहित शर्मा आउट हुए। वह जोमेल वारिकन का पहला शिकार बने। शेनन गैब्रियल ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट पिच गेंद फेंकी।

अजिंक्य रहाणे बैकफुट पर शॉट खेलने गए, बॉल दब गई और रहाणे आउट हो गए। डेब्यू टेस्ट में शतक मारने वाले यशस्वी 74 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जेसन होल्डर ने कर्क मैकेंजी के हाथों कैच कराया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी ने शतकीय पार्टनरशिप की।

दोनों ने पहले विकेट के लिए 194 गेंद पर 139 रन जोड़े। पहले मैच में इस जोड़ी ने 229 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। भारत की टीम में एक बदलाव हुआ।

शार्दूल ठाकुर की जगह तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को अवसर मिला। शार्दूल ठाकुर फिट नहीं होने के चलते बाहर हो गए। वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकेश का ये डेब्यू टेस्ट है। वेस्टइंडीज की टीम में भी एक बदलाव हुआ। रेमन रीफर की जगह कर्क मैकेंजी को मौका मिला है। यह मैकेंजी का डेब्यू टेस्ट है।