मैनचेस्टर टेस्ट : दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के 317 रन, जवाब में इंग्लैंड 384/4
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम 317 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड ने पहली पारी की शुरुआत की और स्टंप्स तक 4 विकेट गिराने पर 384 रन बनाए। बेन स्टोक्स 24 और हैरी ब्रूक 14 रन बना कर नाबाद रहे।
इंग्लैंड के क्रिस वोक्स को पहली पारी में 5 विकेट मिले। स्टुअर्ट ब्रॉड को 2 जबकि जेम्स एंडरसन, मार्क वुड और मोईन अली को 1-1 विकेट मिले। ऑस्ट्रेलिया ने 90 ओवर तक बल्लेबाजी की। टीम ने चौथे दिन 299/8 के स्कोर के आगे खेलना शुरू किया। कप्तान पैट कमिंस 1 रन और जोश हेजलवुड 4 रन बनाकर आउट हुए।

मिचेल स्टार्क ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 93 गेंद में 36 रन जोड़े और ऑस्ट्रेलिया को 90 ओवर में 317 के स्कोर तक पहुंचाया। पहली पारी में इंग्लैंड की मजबूत शुरुआत रही। बेन डकेट और जैक क्रॉले ओपनिंग करने उतरे। डकेट 1 रन बनाकर लौटे। मोईन अली आए और क्रॉले के साथ 121 रनों की पार्टनरशिप की। अली 54 रन बना कर आउट हुए।

जो रूट और क्रॉले ने पारी को संभालते हुए 206 रन की पार्टनरशिप हुई। क्रॉले 189 रन बना कर आउट हुए। जो रूट 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे। बेन स्टोक्स 24 और हैरी ब्रूक 14 क्रीज पर है। पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप्स तक पहली पारी में 8 विकेट पर 299 रन बनाए।
पैट कमिंस (1) और मिचेल स्टार्क (23) नॉटआउट रहे। पहले दिन मार्नस लाबुशेन और मिचेल मार्श ने अर्धशतक लगाए। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स को 4 विकेट मिले।