Trending

यूटीटी में बेंगलुरू स्मैशर्स की पहली जीत

पुणे : अल्टीमेट टेबल टेनिस लीग में टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बेंगलुरू स्मैशर्स को पहली जीत दिलाई। अचंत शरत कमल ने पुरूष एकल में किरिल जी को हराया।

मनिका और किरिल ने तीसरे मैच में शरत और यांगजी लियू को मात दी। चौथे मैच में जीत चंद्रा को दुनिया के 33वें नंबर के खिलाड़ी बेनेडिक्ट डुडा ने हराया।

बेंगलुरू स्मैशर्स चौथे पायदान पर है जिसने गत चैंपियन चेन्नई लायंस को 8 .7 से हराया। पिछली बार मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन श्रीजा अकुला से हारी मनिका ने दूसरे मैच में 11.6, 11. 8 से जीत हासिल की।