पाक क्रिकेट के पास नहीं है मुख्य चयनकर्ता, मोहम्मद हफीज का दावा सबसे मजबूत
कराची : राष्ट्रीय टीम के मुख्य चयनकर्ता बनने की दौड़ में पाक के पूर्व कप्तान और आल राउंडर मोहम्मद हफीज सबसे आगे चल रहे है। सूत्रों की मानें तो हफीज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की क्रिकेट प्रबंधन समिति के नये चेयरमैन जका अशरफ ने उन्हें मुख्य चयनकर्ता नियुक्त करना चाहते हैं, यह पद जून से खाली है।
श्रीलंका के मौजूदा दौरे के खत्म होने के बाद उन्हें मुख्य चयनकर्ता नियुक्त किया जा सकता है। सूत्र ने एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘जका ने पूर्व कप्तान राशिद लतीफ और हफीज से मुलाकात की और उनसे मुख्य चनकर्ता बनने के बारे में बात की। राशिद इस पद पर काबिज होने के इच्छुक नहीं थे लेकिन हफीज ने इस पद के लिए अपनी उपलब्धता जाहिर की थी।

सूत्र ने कहा, ‘‘राशिद भ्रष्टाचार रोधी मुद्दों पर काम करने में ज्यादा इच्छुक थे। हफीज ने पिछले साल संन्यास लेने से पहले पाकिस्तान के लिए 55 टेस्ट, 218 वनडे और 119 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले थे, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह मुख्य चयनकर्ता के तौर पर काम करने की चुनौती लेना पसंद करेंगे।