Trending

इमर्जिंग एशिया कप : इंडिया-ए और पाक-ए के बीच होगी खिताब टक्कर

बांग्लादेश-ए को इंडिया-ए ने इमर्जिंग एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में 51 रन से हराया। इस मैच में टॉस जीतकर बांग्लादेश-ए ने पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने आई इंडिया-ए 49.1 ओवर में 211 रन पर सिमट गई और बांग्लादेश-ए को 212 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में बांग्लादेश-ए 34.2 ओवर में 160 रन पर ऑल आउट हुई।

बांग्लादेश-ए की तरफ से मेहदी हसन, तनजीम हसन और रकीबुल हसन ने दो-दो विकेट लिए। सैफ हसन, रिपोन मोंडोल और सौम्या सरकार को एक-एक विकेट मिला। भारत के लिए कप्तान यश ढुल ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 85 गेंदों में छह चौके से 66 रन की पारी खेली।

यश के अलावा अभिषेक शर्मा ने 34, साई सुदर्शन और मानव सुथर ने 21-21 रन की अहम भूमिका रही। निकिन जोस ने 17, राजवर्धन हंगरगेकर 15, रियान पराग 12 और हर्षित राणा नौ रन बनाकर आउट हुए।

पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान-ए और मेजबान श्रीलंका-ए के बीच होगा। पाकिस्तान-ए ने श्रीलंका-ए को 60 रन से हराया। टूर्नामेंट के फाइनल में पाकिस्तान-ए का मैच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता टीम से होगा। पाकिस्तान-ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका-ए को 322 रन का टारगेट दिया था। जवाब में श्रीलंका-ए 45.4 ओवर में 262 रन पर सिमट गई।

पाकिस्तान के लिए ओमैर यूसुफ ने 88, मोहम्मद हारिस ने 52 और मुबासिर खान ने 42 रन बनाए। श्रीलंका-ए के लिए चमिका करुणारत्ने, प्रमोद मदुशन और लाहिरु समरकून ने दो-दो विकेट झटके। श्रीलंका -ए के लिए अविष्का फर्नांडो और सहान अराचिगे ने 97-97 रन की पारी खेली, टीम को जीत नहीं दिला सके।

पाकिस्तान के लिए अरशद इकबाल पांच विकेट लेकर प्लयेर ऑफ द मैच चुने गए। भारतीय टीम टूर्नामेंट में लगातार तीन जीत के साथ ग्रुप-बी के पॉइंट्स टेबल के टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारतीय टीम के 6 अंक थे। पाकिस्तान 4 अंक लेकर दूसरे स्थान पर रही।