इस मामले में विराट ने की डॉन ब्रैडमैन की बराबरी
त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली (121 रन) ने टेस्ट करियर का 29वां शतक जमाया। यह कोहली का 500वां मैच है। वहींं वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया 438 रन पर सिमट गई।
कोहली के अलावा, यशस्वी जायसवाल 57, रोहित शर्मा 80, रवींद्र जडेजा ने 61 और रविचंद्रन अश्विन ने 56 रन बनाए। टेस्ट शतकों के मामले में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन की बराबरी विराट कोहली ने की है।
दूसरे टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया 438 रन पर सिमटी
ब्रैडमैन ने भी 29 शतक ही जमाए थे। दुनिया में कुल 15 बल्लेबाजों ने ही इससे अधिक शतक जमाए हैं। सचिन तेंदुलकर 51 टेस्ट शतक के साथ पहले पायदान पर हैं। भारतीय बल्लेबाजों में सचिन के अलावा राहुल द्रविड़ (36 शतक) और सुनील गावस्कर (34 शतक) ने ही कोहली से अधिक शतक जमाए हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट अभी तक 76 शतक जमा चुके हैं। उन्होंने 29 टेस्ट शतकों के अलावा वनडे में 46 और टी-20 में एक शतक जमाया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट से अधिक शतक केवल सचिन तेंदुलकर (100 शतक) ने ही जमाया है। वेस्टइंडीज की तरफ से जोमेल वारिकन और केमार रोच ने 3-3 विकेट लिए। जेसन होल्डर को 2 विकेट मिले।

विराट ने 55 महीने के बाद विदेश में कोई टेस्ट शतक मारा है। विदेशी जमीन पर इससे पहले उनका अंतिम टेस्ट शतक दिसंबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में आया था। विराट और जडेजा ने पांचवें विकेट के लिए 286 बॉल पर 159 रन की पार्टनरशिप की। विराट 121 और जडेजा 61 रन बनाकर आउट हुए।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 20वें ओवर में ही सेंचुरी पार्टनरशिप की। यशस्वी 57 और और रोहित 80 रन बनाकर आउट हुए। नंबर-3 पर उतरे विराट कोहली ने पारी संभाली। दूसरे एंड पर शुभमन गिल 10 और अजिंक्य रहाणे 8 ही रन बनाकर आउट हुए।
वेस्टइंडीज से केमार रोच, अल्जारी जोसेफ, शैनन गेब्रियल और जोमेल वारिकन को 1-1 विकेट मिला। जेसन होल्डर की वाइड लेंथ गेंद को यशस्वी ड्राइव करना चाहते थे, उनकी बॉडी बॉल की लाइन से दूर थी। बॉल बैट का बाहरी किनारा लेकर गली पोजिशन पर खड़े कर्क मैकेंजी के हाथों चली गई।
केमार रोच ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ की गेंद फेंकी। गेंद शुभमन गिल के बल्ले का किनारा छूते हुए विकेटकीपर जोशुआ डा सिल्वा के पास पहुंच गई। मिडिल स्टंप की गुड लेंथ गेंद को रोकने के प्रयास में रोहित शर्मा आउट हुए। वह जोमेल वारिकन का पहला शिकार बने।
शेनन गैब्रियल ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट पिच गेंद फेंकी। अजिंक्य रहाणे बैकफुट पर शॉट खेलने गए, लेकिन बॉल दब गई और रहाणे आउट हो गए। वारिकन की बॉल को स्केवयर लेग की दिशा में खेलकर सिंगल लेना चाहते थे, तभी शार्ट लेग पर खड़े अल्जारी जोसेफ ने गेंद को उठाकर नॉन स्ट्राइक एंड पर डायरेक्ट थ्रो मारा, कोहली क्रीज पर पहुंच पाते, इससे पहले बॉल ने स्टंप्स हिट कर दिया।
ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर ड्राइव लगाना चाहते थे, गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर डा सिल्वा के दस्तानों पर चली गई। जेशन होल्डर की शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद को सामने खेलना चाहते थे, बॉल ने बल्ले का किनारा छुआ और विकेटकीपर डा सिल्वा के पास चली गई, जिसे कैच करने में जोशुआ ने कोई गलती नहीं की।
भारत-वेस्टइंडीज के दूसरे टेस्ट का पहला दिन भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा। इस दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने चार विकेट पर 288 रन बनाए। कोहली 87 और जडेजा 36 रन पर नाबाद लौटे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच हो रहा है। यह दोनों टीमों के बीच 100वां टेस्ट भी है।
अपना 500वां इंटरनेशनल मुकाबला खेल रहे कोहली 87 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने। उन्होंने जैक कैलिस को पीछे छोड़ा। भारत-वेस्टइंडीज 100वें टेस्ट का पहला दिन रोमांच से भरा रहा।
टीम इंडिया की तरफ से यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों की आकर्षक बल्लेबाजी देखने को मिली, तो वारिकन और गेब्रियल जैसे कैरेबियाई गेंदबाजों ने रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे के स्टंप्स भी बिखेरे। साथ ही करियर का 500वां इंटरनेशनल मैच खेल रहे विराट कोहली ने कमाल की कवर ड्राइव लगाई।