Trending

अल्टीमेट टेबल टेनिस में पुनेरी पलटन की रोमांचक जीत


पुनेरी पलटन के युवा भारतीय सितारे मानुष शाह और अर्चना कामथ ने अल्टीमेट टेबल टेनिस के चौथे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। इन दोनों के कमाल की वजह से पुणे टीम ने दबंग दिल्ली पर 8-7 से रोमांचक जीत दिलाई।

मानुष ने मैच की शुरुआत से ही जॉन परसन के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और इसे 2-1 से जीतकर अपनी फ्रेंचाइजी को ड्राइविंग सीट पर बैठा दिया। अर्चना ने बेहतरीन खेल दिखाया और अपनी हमवतन श्रीजा अकुला के खिलाफ 2-1 से जीत दर्ज की।

बेंगलुरु की इस पैडलर ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और पहला गेम 11-4 के अंतर से जीता, दूसरा गेम 7-11 के अंतर से हार गई। तीसरे गेम में दोनों होनहार पैडलर्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और अंत में, पुनेरी पलटन की खिलाड़ी ने इसे 11-6 से अपने नाम कर अपनी फ्रेंचाइजी के लिए टाई जीत ली।

वडोदरा के इस युवा खिलाड़ी ने गेम प्वाइंट से पहला गेम जीता। दूसरे गेम में परसन ने प्रभावी ढंग से अपनी स्पिन सर्विस को सबके सामने रखा। मानुष के लिए बड़ी परेशानी हुई। उन्हें परसन के शॉट्स रिटर्न करने और अंक हासिल करने में कठिनाई हो रही थी। परसन ने दूसरा गेम 11-8 से जीता।

भारतीय खिलाड़ी ने अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त हासिल करने के लिए तेज मूवमेंट्स दिखाए और तीसरा गेम 11-4 से जीतकर मैच अपने नाम कर लिया। दबंग दिल्ली टीटीसी के लिए खेलते हुए, साथियान गनासेकरन ने अपने तेज मूवमेंट्स से पहला गेम अपने नाम किया, पूर्व आईटीटीएफ अफ्रीकी-कप चैंपियन उमर अस्सर के खिलाफ 1-2 से मैच हार गए।

वर्ल्ड नंबर 58 किरिल गेरासिमेंको को हराने वाले साथियान ने मिस्र के शीर्ष पैडलर अस्सर के खिलाफ पहले गेम में काफी सकारात्मक प्रदर्शन किया। उन्होंने आक्रामक मोड में अपने फोरहैंड का कमाल दिखाते हुए उमर के मजबूत शॉट्स को रिटर्न करने में शानदार सटीकता दिखाई और शुरुआती गेम 11-6 से जीत लिया। दूसरा गेम भी संघर्षपूर्ण रहा।

भारतीय खिलाड़ी ने उमर को परेशानी में डालने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया और फोरहैंड तथा बैकहैंड शॉट्स के अच्छे उपयोग से अस्सर को हर अंक के लिए पसीना बहाना पड़ा। उमर अस्सर ने अंत में चेन्नई के इस खिलाड़ी पर 11-8 से जीत दर्ज कर अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने तीसरे गेम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और निर्णायक गेम में 11-4 के स्कोर के साथ मैच समाप्त किया।

इस दौरान अस्सर ने साथियान को कोई मौका नहीं दिया। दबंग दिल्ली की बारबोरा बालाजोवा ने पुनेरी पलटन की हाना माटेलोवा को 2-1 से हराकर अपनी टीम की वापसी कराई। स्लोवाकिया की इस पैडलर को पहले गेम में हाना की पेस से मुकाबला करने में कठिनाई हुई। इस कारण वह इसे 2-11 के भारी अंतर से हारी थी। उन्होंने मैच में जोरदार वापसी की और अगले दो गेम गोल्डन पॉइंट से जीते।

मुकाबले के तीसरे मैच में साथियान और बारबोरा ने शानदार सोच और तालमेल दिखाते हुए मानुष शाह और हाना को 2-1 से हराया और मैच में पहली बार दिल्ली की फ्रेंचाइजी को बढ़त दिलाई। साथियान और बारबोरा की जोड़ी ने मैच की सकारात्मक शुरुआत की। हालांकि, वे गेम प्वाइंट के जरिए पहला गेम हार गए।

दूसरे गेम में उन्होंने जोरदार वापसी की। मानुष और हाना उनके जोरदार शॉट्स का जवाब देने में विफल रहे। साथियान और बारबोरा ने दूसरा गेम 11-4 से जीता और अगला गेम 11-7 से जीतकर टाई अपने नाम किया।