ऋषभ पंत रिकवरी की ओर, शुरू की बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग प्रैक्टिस
भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत तेजी से रिकवर हो रहे है। पंत इस टाइम एक्सपर्ट्स के डिजाइन किए गए एक फिटनेस प्रोग्राम का पालन कर रहे है। इसमें स्ट्रेंथ, फ्लेक्सिबिलिटी और रनिंग शामिल है। अब पंत ने बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस भी ने शुरू कर दी है।
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा फिट होने के करीब है। बल्लेबाज केएल राहुल और श्रेयस अय्यर भी नेट्स पर प्रैक्टिस करने के लिए आ गए है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को इन खिलाड़ियों के फिटनेस अपडेट जारी किया। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और कृष्णा अपने रिहैब के आखिरी स्टेज में है।
नेट्स में पूरी ताकत के साथ गेंदबाजी कर रहे है। ये दोनों गेंदबाज कुछ प्रैक्टिस मैच खेलेंगे, जिसका आयोजन एनसीए करेगा। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी रिकवरी से खुश है और प्रैक्टिस मैच के बाद उनका आकलन करने के बाद अंतिम फैसला लेगा।
अपडेट में बताया गया है कि पंत तेजी से रिकवर हो रहे है। पंत इस टाइम एक्सपर्ट्स के डिजाइन किए गए एक फिटनेस प्रोग्राम का पालन कर रहे है। इसमें स्ट्रेंथ, फ्लेक्सिबिलिटी और रनिंग शामिल है।
पिछले वर्ष 30 दिसंबर को पंत की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। वे अपनी कार से उत्तराखंड के रुड़की शहर जा रहे थे, जहां उनका परिवार रहता है, रुड़की से पहले ही रास्ते में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया।

बुमराह पिछले वर्ष सितंबर से पीठ की चोट की वजह से बाहर है। उन्होंने इसी साल मार्च में न्यूजीलैंड जाकर सर्जरी भी कराई थी। इस कारण ही वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल-2023, आईपीएल- 2023 और टी-20 वर्ल्ड कप-2022 नहीं खेल पाए थे।
बीसीसीआई ने बताया कि राहुल और श्रेयस ने नेट्स पर बैटिंग फिर से शुरू कर दी है। दोनों स्ट्रेंथ और फिटनेस ड्रिल कर रहे है। मेडिकल टीम उनकी प्रगति से संतुष्ट है। बता दें इसी साल एक मई को आईपीएल के दौरान राहुल लखनऊ के इकाना स्टेडियम में बेंगलुरु के खिलाफ हुए मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हुए थे।
श्रेयस अय्यर इसी वर्ष मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में चोटिल हुए थे। चोट की वजह से वे टेस्ट मैच में भारत की तरफ से दूसरी पारी में बैटिंग करने भी नहीं उतरे थे। अप्रैल में अय्यर ने लंदन में पीठ की सर्जरी कराई।