Trending

वर्ल्ड कप प्रोमो में दिखा शाहरुख खान की आवाज का कमाल

आईसीसी ने भारत में होने वाले को लेकर एक प्रमोशनल वीडियो लॉन्च किया है. आईसीसी ने शाहरुख खान को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है. आईसीसी की तरफ से जारी हुए इस वीडियो में शाहरुख खान के अलावा क्रिकेट जगत के भी खिलाड़ी दिखाई दिए.

इसमें भारतीय टीम के मौजूदा युवा स्टार खिलाड़ी शुभमन गिल का नाम भी है. इसके अलावा दिनेश कार्तिक, जोंटी रोड्स और मुथैया मुरलीधरन का नाम भी है. इस वीडियो में शाहरुख की आवाज सुनने को मिली.

वर्ष 1975 के पहले वर्ल्ड कप से लेकर अभी तक के वर्ल्ड कप के शानदार पलों को दिखाया गया है. इस वीडियो में शाहरुख फैन्स को मैसेज देते हुए दिखाई दे रहे है कि, ऑल इट टेक्स इज वन डे! इसका मतलब है कि कुछ कर दिखाने के लिए सिर्फ एक दिन ही काफी है. इस प्रोमो वीडियो को मुंबई में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया.

भारत में वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार इस टूर्नामेंट की मेजबानी हो रही है. देश के 10 शहरों में मुकाबलों की मेजबानी होगी. पांच अक्तूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. कुल 10 टीमें टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखाई देंगी और कुल 48 मैच होंगे. इसका फाइनल 19 नवंबर को होगा.