टाम्पेरे ओपन के फाइनल में पहुंचे सुमित नागल
टाम्पेरे : स्पेन के गैरवरीय डेनियल रिंकोन की चुनौती खत्म करके भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने टाम्पेरे ओपन के फाइनल में जगह बना ली है। सातवीं वरीयता प्राप्त 25 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 4-6, 6-3, 6-2 की जीत से अपने पांचवें चैलेंजर स्तर के फाइनल में जगह बनायी।
फाइनल में नागल और जर्मनी के हेनरी स्क्वायर और चेक गणराज्य के डालीबोर सिवरसिना के बीच रविवार को खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। इस वर्ष यह उनका दूसरा चैलेंजर फाइनल है, उन्होंने अप्रैल में रोम में गार्डन ओपन जीता था जिसमें उन्होंने नीदरलैंड के जेस्पर डि जोंग को सीधे सेट में मात दी थी।

इस टूर्नामेंट में नागल का प्रदर्शन यादगार रहा है। उन्होंने पहले दौर में वाइल्डकार्ड से प्रवेश करने वाले जिरी वेसले को सीधे सेट में हराने के बाद ब्राजील के जेएल रेस डा सिल्वा पर प्री-क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल की। क्वार्टर फाइनल में नागल ने ट्यूनीशिया के मोहम्मद अजीज डोगाज को मात दी थी।