तीसरे दिन बारिश ने दी दस्तक, क्रीज पर डटे रहे क्रेग ब्रैथवेट
त्रिनिदाद में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बारिश का खलल देखने को मिला। तीसरे दिन के पहले सेशन में बारिश की वजह से रोकना पड़ा। डेढ़ घंटे के खेल के बाद बारिश आई। इस दौरान विंडीज टीम की बेहतरीन बैटिंग देखने को मिली।
बारिश के बाद खेल फिर शुरू हुआ और समाचार लिखे जाने तक वेस्टइंडीज ने 72.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। मैकेंजी को मुकेश कुमार ने आउट करके भारत को दूसरी सफलता दिलाई।
डेब्यू मैच में मुकेश कुमार ने विकेट हासिल किया। मैकेंजी ने 32 रनों की पारी खेली और ईशान किशन का हाथों कैच होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बारिश से खेल रोकना पड़ा।
दिन की शुरुआत में क्रैग ब्रैथवेट और किर्क मैकेंजी ने भारतीय गेंदबाजों का बखूबी सामना किया। दोनों बल्लेबाजों ने धीमी गति से बैटिंग की, विकेट पर टिके रहे। इस दोनों मिलकर स्कोर 117 तक लेकर चले गए। इस बीच विंडीज को झटका लगा और इस समय बारिश ने दस्तक दे दी।

खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम की और लौटे और बारिश के रुकने का इंतजार करने लगे। कुछ समय तेज बारिश देखने को मिली, बाद में बारिश धीमी पड़ने पर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। बीच में बारिश धीमी हुई, फिर से तेज होकर खेल शुरू होने का इंतजार बढ़ा दिया।

बारिश नहीं रुकने की वजह से लंच भी जल्दी ले लिया गया। अम्पायरों ने बर्बाद हो रहे समय का सदुपयोग करने के लिए लंच का ऐलान किया। बारिश थोड़ी धीमी हुई थी लेकिन इसमें खेल शुरू होना संभव नहीं था। वेस्टइंडीज के कप्तान ब्रैथवेट 75 रन बनाकर क्रीज पर थे।