तीसरे दिन बारिश बनी विलेन, विंडीज कप्तान के 75 रन, टीम स्कोर 229/5
भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बारिश ने खलल डाला। वेस्टइंडीज टीम अधिक रन बनाने में नाकाम रही। खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 5 विकेट पर 229 रन बनाए। एलिक अथान्जे 37 और जेसन होल्डर 11 रन बनाकर क्रीज पर थे। भारत से विंडीज 209 रन पीछे है।
पहले सेशन में पूरा खेल होने से पहले ही बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा। कुछ देर इंतजार करने के बाद अम्पायरों ने लंच का ऐलान कर दिया। इसके बाद जब वापस खेल शरू हुआ तब ब्रैथवेट ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वह अपना स्कोर लगातार आगे बढ़ाते चले गए।

दिन का खेल शुरू होने पर क्रैग ब्रैथवेट और किर्क मैकेंजी ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 46 रनों की पार्टनरशिप की। मैकेंजी को 32 के स्कोर पर मुकेश कुमार ने आउट कर इस पार्टनरशिप को तोड़ा। मुकेश कुमार का टेस्ट क्रिकेट में यह पहला विकेट था। वह अपना डेब्यू मैच खेल रहे है।
वेस्टइंडीज टीम लंच के बाद धीमी गति से खेल आगे बढ़ा रहे थे। ब्रैथवेट अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे, अश्विन ने उनको आउट करके पवेलियन की राह दिखा दी। वेस्टइंडीज के कप्तान ने 75 रनों की शानदार पारी खेली। अश्विन की ऑफ़ स्पिन ज्यादा घूम गई और उनका विकेट ले उड़ी।
चायकाल के बाद वेस्टइंडीज का एक और विकेट गिरा। जर्मेन ब्लैकवुड का विकेट गिरा। उनको रविन्द्र जडेजा ने आउट किया। जडेजा की गेंद पर रहाणे ने एक बेहतरीन कैच लेते हुए उनको 20 के स्कोर पर आउट करके पवेलियन भेजा। एलिक अथान्जे ने क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी करने का प्रयास किया और वह इसमें कुछ हद तक सफल भी रहे।
उनके साथ क्रीज पर जोशुआ डा सिल्वा भी खड़े थे, अंतिम सेशन में फिर से बारिश ने दस्तक दे दी और उससे पहले जोशुआ को सिराज ने 10 के स्कोर पर आउट किया। बारिश की वजह से खेल कुछ देर के लिए रुका रहा, बाद में फिर से दोनों टीमें मैदान पर आई और खेल शुरू हुआ। खेल को आधे घंटे के लिए बढ़ाया गया।