मैनचेस्टर टेस्ट : चौथे दिन मार्नस लाबुशेन ने जड़ा शतक
मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ऐशेज सीरीज के चौेथे टेस्ट के चौथे दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट गिराने पर 214 रन बना लिए। कैमरून ग्रीन 3 और मिचेल मार्श 31 रन बना कर नाबाद रहे। मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड पहली पारी में 592 रन पर ऑल आउट हुई।
पहले सेशन में बारिश की वजह से एक भी गेंद नहीं डाली जा सकी। दूसरे और तीसरे सेशन में भी बारिश रुकावट बनी रही, जिस कारण समय से पहले ही दिन का खेल खत्म करना पड़ा। चौथे दिन 30 ओवर का ही गेम हो सका। पांचवें दिन भारी बारिश की आशंका है।
इंग्लैंड मजबूत पोजिशन में है, बारिश के कारण मैच ड्रॉ हुआ तो सीरीज की स्कोरलाइन 2-1 पर ही रहेगी। ऑस्ट्रेलिया के बैटर मार्नस लाबुशेन ने शतक मारा और 111 रन की पारी खेली। चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 113/4 के स्कोर के आगे खेलना शुरू किया। मार्नस लाबुशेन 111 रन की शतकीय पारी खेलकर आउट हो गए। जो रूट ने लाबुशेन का विकेट लिया।

कैमरून ग्रीन 3 और मिचेल मार्श 31 रन बना कर नाबाद रहे। दोनों पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया की पारी आगे बढ़ाएंगे। तीसरे दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 113 रन बनाए। मार्नस लाबुशेन (44) और मिचेल मार्श (1) दिन का खेल खत्म होने के बाद नॉटआउट रहे। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 317 रन बनाए थे।
पहली पारी में इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो 99 रन बनाकर नॉट आउट रहे, उनके सामने टीम के आखिरी बैटर जेम्स एंडरसन एलबीडबल्यू हो गए। पहली पारी में जैक क्रॉले ने 189 रन की शानदार पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ऐशेज सीरीज के चौथे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड पहली पारी में 592 रन पर सिमट गया।
तीसरे दिन स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट गिराने पर 113 रन बना लिए है। मार्नस लाबुशेन (44) और मिचेल मार्श (1) दिन का खेल खत्म होने के बाद नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया 317 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी शुरू की और आक्रामक रुख जारी रखा।
टीम ने 72 ओवर में ही 5.33 के रन रेट से 384 रन बनाए। ओपनर जैक क्रॉले 93 गेंद पर शतक मारा और दिन का खेल खत्म होने से पहले 189 रन बनाकर आउट हुए।
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी इस टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया ने स्टंप्स तक पहली पारी में 8 विकेट पर 299 रन बना लिए है। पैट कमिंस (1) और मिचेल स्टार्क (23) नॉटआउट रहे।