Trending

चेन्नई लायंस की जीत में शरत कमल का शानदार प्रदर्शन


पुणे : यूटीटी के चौथे सत्र में भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के शीर्ष रैंकिंग पर काबिज पुरुष एकल खिलाड़ी हरमीत देसाई पर जीत हासिल की, जिससे चेन्नई लायंस ने गोवा चैलेंजर्स को 11-4 से हराया।

अंतिम मैच में चीन में जन्मीं आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी यांग्जी लियू ने टी रीथ रिष्या को 2-1 से हारकर गत चैंपियन के लिए शानदार जीत दर्ज की। शरत ने सीधे गेम में 11-9, 11-9,11-8 से जीत हासिल की। चेन्नई लायंस के जर्मनी के बेनेडिक्ट डुडा ने अल्वारो रोबल्स को पहले मैच में 2-1 से हराया।

दूसरे मैच में गोवा चैलेंजर की खिलाड़ी गोवा की सुथासिनी सावेटाबट ने सुतिर्था मुखर्जी को 2-1 से मात दी। शरत कमल और यांग्जी लियू ने तीसरे मैच में हरमीत और सुथासिनी को 3-0 से हराया।